पूर्व महाराजा गजसिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व सीएम गहलोत भी होंगे शामिल
संजय जोशी
मुंबई/बेंगलूरु। जोधपुर एसोसिएशन मुंबई के तत्वावधान में जोधपुर स्थापना दिवस 12 मई को शाम 6:45 बजे आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम जूम एवं फेसबुक द्वारा समस्त सदस्यों एवं परिवार के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति जोधपुर दिवस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में पहली बार समस्त जोधपुर एसोसिएशन यानी अहमदाबाद, बेंगलूरु, चैन्नई, कोलकाता एवं सूरत की भी सहभागिता रहेगी। उल्लेखनीय है कि जोधपुर एसोसिएशन, मुंबई के अध्यक्ष महेंद्र मेहता एवं अन्य सदस्यगण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। यह जानकारी सचिव अनंत सिंघवी ने दी।