बीकानेर, 23 मई (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने रविवार को बीकानेर में भाजपा जस्सूसर मंडल द्वारा गंभीर एवं कोरोना मरीजों को उनके घरों से पी बी एम हास्पीटल नि:शुल्क पहुंचाने हेतु एंबुलेंस सेवा को झण्डी दिखायी। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक पारीक, मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, जुगल आचार्य, चोरुलाल सुथार सहित अनेक मौजूद थे। ओझा ने बताया कि आमजन गंभीर बीमार ग्रस्त एवं कोविड.19 के लिए उनके घरों से हॉस्पिटल तक नि:शुल्क परिवहन के लिए एंबुलेंस सेवा चालू की है। उन्होंने दावा किया कि मंडल द्वारा बीते कई दिनों से जिला प्रशासन से सूचनार्थ अनुमति प्राप्त कर कॉविड परिवारों को नि:शुल्क सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था लगातार जारी है। साथ ही 13 वार्डों में ऑक्सीमीटर की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने के लिए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार उपलब्ध कराने में सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा जस्सूसर मंडल टीम द्वारा अभी तक 12 कोरोना वायरस मृतकों के दाह संस्कार भी धार्मिक रीति के अनुसार करवाए जा चुके हैं। महापौर प्रतिनिधि गुमान सिंह राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश सुथार, रघुनाथ सिंह शेखावत, जिला सदस्य राजकुमार पारीक, आनंद व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता जय व्यास, दिनेश सिह, जस्सूसर मंडल के कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, जस्सूसर मंडल के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी किशन मूलचंद सोनी, कैलाश ओझा सहित अनेक कार्यकर्तागण भी कार्यक्रम के साक्षी रहे। परामर्श के लिए मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा 24 घंटे सेवा (मो 9413883064) में मोजूद रहेगे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने आमजन की सेवार्थ एम्बूलेंस को दिखायी झण्डी, बीजेपी जस्सूसर मंडल की पहल