सीके न्यूज/छोटीकाशी। बीकानेर। श्री दुर्गा माता मंदिर, नत्थूसर बास में आगामी 27 अगस्त 2021 से राष्ट्रीय संत लाल बाबा की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा रसोत्सव का आयोजन हो रहा है। मंदिर के अधिष्ठाता पंडित सुरेंद्र ओझा ने बताया कि कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाई श्री के द्वारा किया जाएगा। कथा 27 अगस्त से 2 सितंबर तक रहेगी। कथा का समय दोपहर 1:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक का रहेगा। आज कथा के संदर्भ में बैनर विमोचन किया गया जिसमें समाजसेवी राजेश चुरा, समाजसेवी रतना महाराज ओझा, पंडित गिरधर गंगा, पंडित महेंद्र व्यास, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, किशनलाल ओझा घंटी, महेंद्र जोशी (मरु स्टैण्डर्ड), मना भा, मुरली पुरोहित, विजय शंकर ओझा, मुरली कल्ला, आशीष जोशी, सोनू पुरोहित, आनंद सारस्वत, दिनेश एस्ट्रो आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।
पंडित भाईश्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव 27 अगस्त से, बैनर विमोचन हुआ